
आज दिनांक 27/7/26 को झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस ब्यान जारी कहा कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के लगे आरोपों पर हो रहे सीआईडी जांच को सही निर्णय बताया है ! अभी तक के जांचोपरांत जेपीएससी के अध्यक्ष का इस्तीफा हो गया है और कई लोगों पर गिरफ्तारी तथा छापेमारी जारी है !
विदित है कि बीजेपी नेता राज्य के तत्कालीन प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 14’वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया है और सरकार द्वारा सीआईडी जांच पर सवाल उठाया है !
बाबूलाल मरांडी के सवाल पूछने पर राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कड़ी निंदा किया है और कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जेपीएससी में घोटाले व भ्रष्टाचार की जननी है राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं दूसरे मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा है !
ज्ञातव्य है कि राज्य के तत्कालीन प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में (2000-2003) जेपीएससी का गठन किया गया था जिसमें अध्यक्ष और तमाम सदस्य भाजपा और विद्यार्थी परिषद के लोगों को बनाया गया था ! जिसे लेकर प्रशासनिक चयन परीक्षा में पारदर्शिता पर सवाल उठे थे और उस दौरान तमाम विपक्षी दलों ने भारी विरोध किया था !
सर्वविदित है कि राज्य निर्माण के दूसरे मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कार्यकाल के दौरान प्रथम एवं द्वितीय जेपीएससी परीक्षा में सुनियोजित तरीके से गड़बड़ियां की गई थी जिसमें आयोग के सदस्यों भाजपाई नेताओं और शामिल मंत्रियों के भाई-भतीजावाद,अपने रिश्तेदारों एवं रसूखदार मित्रों के कॉपियों में हेराफेरी कर बड़ी मात्रा में नंबर बढ़ा कर सभी को पास किया गया ! जिसका खुलासा हुआ तत्कालीन भाजपा सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे !
यादव ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय जेपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं में लगे आरोपों को लेकर उपक्षी दलों द्वारा उस दौरान सड़क से लेकर विधानसभा तक सवाल उठाया था और अन्ततः यह विषय न्यायालय के समक्ष गया !
विदित है कि प्रथम एवं द्वितीय जेपीएससी परीक्षा सहित अन्य नियुक्तियों में बीजेपी सहयोगी जेडीयू आजसू एनडीए सरकार दागदार रही है !
जबकि उस दौरान कथित प्रशासनिक चयन सिविल सेवा परीक्षा में लगभग 5 दर्जन लोग बीजेपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के रिश्तेदार उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के भाई सहित अन्य नेताओं मंत्रियों तथा जेपीएससी अध्यक्ष व सदस्यों के भाई भतीजा भांजा रिश्तेदार को प्रश्नपत्र में भारी अंक बढ़ाकर पास कर दिया गया था !
यादव ने कहा राजद की ओर से भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर सवाल पूछते हुए कहा कि आपको जेपीएससी मामले में किसी ही तरह का सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि जेपीएससी में भ्रष्टाचार के जननी आप रहे हैं क्योंकि सारी नियम व्यवस्था को ताख पर रख आपने काम किया था !
भाजपाई जेपीएससी के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है जबकि इनके मुहिम में एक भी प्रतिभाशाली छात्र साथ नहीं दे रहे हैं ! इसलिए की इन्होंने राज्य निर्माण के बाद पीढ़ी दर पीढ़ी युवाओं का भविष्य खराब किया है !
यादव ने कहा कि राजद छात्रों का सदैव हितैषी रहा है इनके उज्जवल भविष्य और हक अधिकार के लिए राजद हर संभव सहयोग करेगा जल्द छात्रों से मिलने का काम करेगा !
विदित है राजद नेता तेजस्वी यादव युवा आइकन है उन्होंने युवाओं के समर्थन में हमेशा आवाज उठाने का काम किया है बहुत जल्द राजद की ओर हम स्वयं साथियों के साथ मिलने का काम करेंगे और सरकार तक बात पहुंचाएंगे !
सीआईडी जांच पर सवाल उठा रहे विपक्षी दलों को यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं के नियत ठीक नहीं है सरकार को घेरने के चक्कर में अपनी दागदार कार्यशैली को भूल गए हैं, सीएम हेमंत सोरेन ने 14 वीं जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की गहन जांच सीआईडी से करा रही है जिसमें अध्यक्ष ख्यागते को इतीफा देना पड़ा और अन्य लोगों के गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी चल रही है ! जांच बिल्कुल पारदर्शी तरीके से चल रही है पूरी जांच प्रक्रिया तक इंतजार करने की जरूरत है !
