दिल्ली में दीपिका पांडेय सिंह की बड़ी मुलाकात! खड़गे-वेणुगोपाल से हुई अहम चर्चा

झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं।
दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

इस दौरान संगठन के विस्तार, पार्टी की मजबूती, सरकार के कामकाज और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
इसके अलावा SIR प्रक्रिया, जनता के सामने आ रही चुनौतियों और मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई।
कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आगे की रणनीति पर भी केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन लिया गया।
अब सवाल है—झारखंड की राजनीति में इस दिल्ली मुलाकात का क्या असर देखने को मिलेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *